उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड के मदरसों में बाहरी छात्रों के दाखिलों पर रोक
देहरादून, मई 15 -- देहरादून। उत्तराखंड के मदरसों को लेकर वक्फ बोर्ड ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने साफ कर दिया है कि बोर्ड के अधीन चलने वाले 117 मदरसों में अब बाहरी राज्यों के नए छात्रों को दाखिला नहीं दिया जाएगा। बोर्ड का तर्क है कि उनकी पहली प्राथमिकता उत्तराखंड के बच्चों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा मुहैया कराना है। हिन्दुस्तान से खास बातचीत में शादाब शम्स ने कहा कि बोर्ड के पास न तो इतना समय है और न ही संसाधन कि वह बाहरी राज्यों से आने वाले हर बच्चे की पृष्ठभूमि की जांच करे। दो टूक कहा, हमारी पहली जिम्मेदारी उत्तराखंड के बच्चों को पढ़ाने की है। बाहर की जिम्मेदारी हम पर नहीं है। कौन कहां से आया है, इसकी जांच में समय बर्बाद करने के बजाय हम अपने प्रदेश के बच्चों के भविष्य पर ध्यान देंगे। हालांकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.