संजय कनेरा, मार्च 31 -- उत्तराखंड के गदरपुर में गांव बकैनिया में रविवार देर रात दो सगे भाइयों के बीच लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। छोटे भाई ने बड़े भाई को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में ले पूछताछ की है। यह भी बताया जा रहा है कि गोली छोटे भाई के बेटे ने चलाई। घर पर उसी के नन्हें बच्चे के नामकरण की तैयारी चल रही थी। जानकारी के अनुसार, ग्राम बकैनिया निवासी 60 वर्षीय सर्वेश्वर सिंह का अपने तीन अन्य भाइयों के साथ करीब आधा एकड़ वर्ग-4 भूमि के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार देर रात यह विवाद उस समय बढ़ गया, जब बड़े भाई का पुत्र अपने चाचा के घर के बाहर बातचीत करने पहुंचा। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही द...