उत्तराखंड में मौसम फिर बदला, 2 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी; आज 9 जिलों में झमाझम
देहरादून, अक्टूबर 28 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के नौ पहाड़ी जिलों में दो नवंबर तक हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। आज 9 पहाड़ी जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि बुधवार को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी, चंपावत और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर वन मंत्रालय का अड़ंगा, 123 पेड़ों का कटान होना था वहीं, 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। राज्य के शेष जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। विभाग ने फिलहाल किसी प्रकार की कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की है।बदरी-केदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.