देहरादून, जून 11 -- देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिससे उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है और पेड़ व होर्डिंग्स गिरने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने दून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ समेत आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें- गर्मी से बेहाल देहरादून-हरिद्वार समेत इन 8 जिलों में दो दिन भारी बारिश; ऑरेंज अलर्ट प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...