देहरादून, मई 4 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मई के महीने में जहां अमूमन गर्मी का मौसम रहता है। मौसम की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। रविवार को भीषण बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने भारी तबाही मचाई। देहरादून जिले में त्यूणी गांव में कई घरों की छतें उड़ गई। मौसम विभाग ने आगे भी खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। आज देहरादून, हरिद्वार समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। चारधाम यात्रा पर भी आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। स्पष्ट कहा है कि खराब मौसम में हेली सेवाओं का संचालन नहीं होगा। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चार मई को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, यूएसनगर और चंपावत के लिए खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पांच मई को उत्तरकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.