उत्तराखंड में मॉनसून को लेकर हाई अलर्ट, 2 जुलाई को मॉक ड्रिक; आज कैसा रहेगा मौसम
देहरादून, जून 30 -- Uttarakhand Monsoon Updates: उत्तराखंड में मॉनसून की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अगले 48 घंटे के भीतर भारी बारिश का अलर्ट है। उधर, भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी पूरी तर दी है। गढ़वाल आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए 2 जुलाई को मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं, पौड़ी समेत तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इससे पहले देहरादून में सोमवार को कुछ देर तेज बारिश हुई। जिसके बाद कई सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। रायपुर रोड, सहस्रधारा क्रॉसिंग, चूना भट्ठा, जूनानगर, नगर निगम परिसर के आसपास, दर्शनलाल चौक और कॉन्वेंट रोड समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। यह भी पढ़ें- कहीं कार खाई में गिरी, कहीं भीष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.