उत्तराखंड में मॉनसून का तांडव: 100 सड़कें बंद, आदि कैलास और ओम पर्वत यात्रा पर रोक; आज भी अलर्ट
देहरादून, जुलाई 3 -- Monsoon Havoc in Uttarakhand: मॉनसून की बारिश शुरू होते ही उत्तराखंड में आफत का दौर शुरू हो गया। बारिश के कारण राज्य में करीब सौ सड़कें बंद हो गईं, दो मकान ढह गए। बदरीनाथ-केदारनाथ नेशनल हाईवे घंटों बंद रहा। इससे हजारों की आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सीमांत क्षेत्र में भूस्खलन और पहाड़ दरकने की आशंका के मद्देनजर प्रशासन ने आदि कैलास और ओम पर्वत यात्रा को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया है। अब अगले आदेश तक इनरलाइन परमिट जारी नहीं किए जाएंगे। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में भी कहीं-कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में पूरी तरह सक्रिय हुआ मॉनसून, शुक्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.