उत्तराखंड में मॉनसून का तांडव: उफान पर नदियां, 97 सड़कें बंद; आज कहां-कहां अलर्ट
देहरादून, जुलाई 7 -- Uttarakhand 7 July Heavy Rain Alert: उत्तराखंड में मॉनसूनी बारिश का तांडव जारी है। नदियां उफान पर हैं। भारी बारिश से सोमवार को 97 सड़कें बंद हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कई जगह लोग वैकल्पिक मार्गों पर सफर के लिए मजबूर हो गए। हालांकि लोक निर्माण विभाग की ओर से देर शाम तक 20 सड़कों को खोल दिया गया है। बारिश के चलते बागेश्वर में स्कूल बंद हैं। मौसम विभाग ने आज भी 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मॉनूसन की बारिश शुरू होते ही राज्य में सड़कों के बंद होने का सिलसिला शुरू हो गया है। लोनिवि के एचओडी राजेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को सर्वाधिक 29 सड़कें बारिश की वजह से चमोली जिले में बंद हुई। बागेश्वर में 20 सड़कों पर यातायात ठप रहा। पिथौरागढ़ में छह सड़कें बंद चल रही हैं। यह भी पढ़ें- उत्तराख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.