देहरादून, मार्च 20 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कुदरत ने इस बार ऐसी गुगली फेंकी कि कैलेंडर मार्च दिखा रहा है, लेकिन ठंड जनवरी जैसी है। होली के बाद जिन जैकेटों और कंबलों को अलविदा कहकर संदूक में पैक कर दिया गया था, उन्हें ठिठुरन ने दोबारा बाहर निकलवा दिया है। कुछ दिनों से ठंडी हवाओं और बारिश के कारण तापमान लगातार गिर रहा है। दून में इस समय तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच रहता है। लेकिन, गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। वहीं, जनवरी में अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री दर्ज किया गया था। पिछले पांच दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी जिलों में भी तापमान सामान्य से सात डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर में 15.5 और नई टिहरी में 15.9 डिग्री तापमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.