उत्तराखंड में मान्यता न लेने वाले मदरसों पर लगेगा ताला, वक्फ कमेटियां भंग होगी
देहरादून, अगस्त 18 -- प्रदेश में मदरसों की शिक्षा विभाग एवं अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता को लेकर वक्फ बोर्ड ने सख्ती की तैयारी कर ली है। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि जिन मदरसों की कमेटियां मान्यता के लिए आवेदन नहीं करेंगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मदरसों की प्रबंधन कमेटियां भंग कर नई कमेटियों को जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उधर, सरकार ने मदरसों को सितंबर तक हर हाल में मान्यता का अल्टीमेटम दिया है, इसके बाद इन पर बंदी की कार्रवाई होगी। प्रदेश में कुल 452 मदरसे बताए गए हैं। इनमें 117 मदरसे वक्फ बोर्ड की संपत्तियों में संचालित हो रहे हैं। इन सभी से वक्फ बोर्ड में पंजीकरण कराने का अनुरोध किया गया है। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.