उत्तराखंड में मानसून के तेवर तल्ख, पहाड़ से मैदान तक बारिश
देहरादून, जुलाई 9 -- देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मानसून के तल्ख तेवर देखने को मिल रहे हैं। बुधवार रात से पहाड़ से मैदान तक मध्यम से भारी बारिश हो रही है। प्रदेशभर में हो रही लगातार भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग ने गंभीर चेतावनी दी है कि इस मूसलाधार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है, जिससे तटीय इलाकों में खतरा पैदा हो गया है। इसके साथ ही, पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन होने की प्रबल आशंका जताई गई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे गैर-जरूरी यात्रा से बचें और नदी-नालों के आसपास बिल्कुल न जाएं। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 3 दिन बहुत भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की आशंका; स्कूल बंद आपदा प्रबंधन टीमों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.