उत्तराखंड में मदरसों का नया सिलेबस: दीन संग संविधान और संस्कृति भी पढ़ेंगे छात्र
देहरादून, नवम्बर 18 -- Uttarakhand Madrasa New Syllabus: उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा का नया ढांचा तैयार हो गया है। अब नौवीं से 12वीं तक के छात्रों की धार्मिक शिक्षा की परीक्षा अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण लेगा और प्रमाणपत्र भी जारी करेगा। इसके लिए दीनी तालीम के साथ आधुनिक शिक्षा, संविधान और उत्तराखंड के इतिहास-संस्कृति को जोड़ते हुए नया पाठ्यक्रम जारी किया गया है। मौलवी और आलिम की पढ़ाई का नाम बरकरार रखा है। नए सिलेबस में पारंपरिक धार्मिक विषयों के साथ छात्रों को सामाजिक जिम्मेदारियों, कौशल विकास और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। प्राधिकरण आठवीं तक का पाठ्यक्रम पहले ही तैयार कर चुका है। अब नौवीं से 12वीं तक का सिलेबस भी जारी कर दिया गया है। चारों कक्षाओं में आठ-आठ यानी कुल 32 चैप्टर रखे गए हैं। हर कक्षा में 100 अंकों का एक पेपर होगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.