देहरादून, मार्च 25 -- देहरादून/भुवनेश्वर। उत्तराखंड राज्य में मछली पालन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। यह राज्य के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में आजीविका के मुख्य साधन के रूप में उभर रहा है। बेशक केंद्र और राज्य सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है। बजट में भी मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रावधान किया गया है। इसे विस्तार देने की राज्य में अपार संभावनाएं हैं। यह बात निदेशक आईसीएआर सीफा डॉ प्रमोद कुमार साहू ने कही।बुधवार को भुवनेश्वर ओडिशा स्थित केंद्रीय मीठे जल मत्स्य पालन संस्थान (सीआईएफए) में उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने अध्ययन दौरा किया। यह अध्ययन दौरा भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) देहरादून द्वारा आयोजित किया गया। 13 वरिष्ठ पत्रकारों के दल का नेतृत्व पीआईबी देहरादून के असिस्टेंट ...