देहरादून, सितम्बर 13 -- दून की जन जागरण अभियान समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शोध यात्रा के दौरान बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा ने उन्हें उत्तराखंड की टोपी भेंट कर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड में मखाना उत्पादन की संभावनाओं को लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी का बिहार के कृषि मंत्री के नाम लिखा पत्र भी सौंपा। विजय कुमार सिन्हा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी के कार्यों की सराहना करते हुए मखाना उत्पादन के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बिहार के उद्यान निदेशक अभिषेक कुमार से भी प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मखाना उत्पादन संबंधी पुस्तक 'मखाना मैजिक' भेंट की। उन्होंने बताया कि बिहार देश के कुल मखाना उत्पादन का 85 से 90 प्र...