देहरादून, अप्रैल 26 -- Uttarakhand SIR: उत्तराखंड में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम मई-जून की भीषण गर्मी के बीच शुरू होगा। निर्वाचन विभाग के सूत्रों की माने तो पांच राज्यों तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में विस चुनाव के परिणाम चार मई को आएंगे, इसके बाद उत्तराखंड में एसआईआर की तिथि घोषित की जाएगी। उत्तराखंड में प्री-एसआईआर का कार्य जारी है। पहले कहा जा रहा था कि अप्रैल में एसआईआर की घोषणा हो सकती है, लेकिन अब यह कार्य अगले अप्रैल या मई माह में होगा। इधर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि राज्य में प्री-एसआईआर का लगभग 88.86 प्रतिशत मैपिंग पूरी हो गई है। इसे जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बागेश्वर मैपिंग के साथ सूची में शीर्ष पर है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में आज से बदल रहा मौसम, तेज हवा...