उत्तराखंड में भी H1N1 को लेकर अलर्ट, अकेले देहरादून में 49 केस; 5 मौतें
देहरादून, अगस्त 26 -- H1N1 Alert: दिल्ली-राजस्थान समेत कई राज्यों के बाद उत्तराखंड में भी स्वाइन फ्लू (एच1एन1, एनफ्लूएंजा) पैर पसार रहा है। इसके देखते हुए सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। अकेले देहरादून में स्वाइन फ्लू के 49 केस सामने आए। इनमें से 5 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य सचिव स्वास्थ्य विनय शंकर पांडेय की ओर से इसके निर्देश जारी किए गए। उन्होंने लोगों से भी लेकर एहतियात बरतने की अपील की है। अगस्त आरंभ से मंगलवार तक देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू के 49 मामले सामने आए हैं। इनमें से पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि, ये सभी दूसरी गंभीर बीमारियों से भी पीड़ित थे। दून अस्पताल के सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि स्वाइन फ्लू के कुल 49 संक्रमितों में से 34 देहरादून जिले के हैं, 15 अन्य जिलों और राज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.