देहरादून, अप्रैल 29 -- उत्तराखंड में ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े कार्यों के लिए अब आरटीओ और एआरटीओ दफ्तरों की लंबी लाइनों में लगने और बार-बार चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। विभाग दो सप्ताह के भीतर 'आधार बेस्ड वेरिफिकेशन' की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इसके बाद आवेदक घर बैठे ही मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए लाइसेंस का रिन्युअल, नाम-पता परिवर्तन और डुप्लीकेट कॉपी प्राप्त करने जैसे कार्य कर सकेंगे। अभी तक ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने के बाद भी दस्तावेज के सत्यापन, फोटो और बायोमेट्रिक हस्ताक्षर के लिए आरटीओ दफ्तर जाना अनिवार्य था। अक्सर सर्वर ठप होने या भीड़ की वजह से लोगों का पूरा दिन बर्बाद हो जाता था। नई व्यवस्था में आधार प्रामाणिकरण के जरिए आवेदक को पहचान स्वत: सत्यापित हो जाएगी। जिससे दफ्तर जाने की अनिवार्यता खत्म हो जाएगी। यह भी पढ़ें- उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.