देहरादून, जनवरी 4 -- मध्यप्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से लोगों की मौत के बाद देशभर में पेयजल की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना के बाद उत्तराखंड में भी गंदा पानी चिंता बढ़ा रहा है। हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा और नैनीताल जैसे शहरों में पेयजल लाइनों में लीकेज और गंदे पानी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। 2025 में इससे जुड़ी 33 हजार शिकायतें मिली हैं। पिछले साल अक्टूबर में अल्मोड़ा में गंदे पानी से लोग बीमार हो गए थे, तीन की मौत भी हुई थी। हरिद्वार शहर में पेयजल लाइनों में लीकेज की प्रतिमाह औसतन 10 शिकायतें दर्ज हो रही हैं। लीकेज के कारण प्रतिदिन करीब 200 लीटर तक शुद्ध पेयजल बर्बाद हो रहा है। कनखल, ज्वालापुर और हरिद्वार के कई इलाकों में घरों में गंदा और बदबूदार पानी पहुंचने की शिकायतें भी महीने में चार से पांच बार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.