उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट; चलेंगी तूफानी हवाएं, कल का भी वेदर अपडेट
नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण प्रशासन ने चारधाम यात्रा को 27 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। तीर्थयात्रियों को गंगोत्री, यमुनोत्री और अन्य सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। मौसम विभाग ने कई जगहों गरज चमक और वज्रपात के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की वजह से सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई है। प्रशासन ने सभी यात्रियों से सुरक्षित जगहों पर रहने का सुझाव दिया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी जिलों में अलग-अलग जगहों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के कई अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.