देहरादून, जून 22 -- Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने आज यानी रविवार और सोमवार को उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD की मानें तो उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में 22 से लेकर 28 जून तक मौसम खराब रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक उत्तर पश्चिमी भारत के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के देहरादून और नैनीताल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर तेज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना जताई है। खबर अपडेट हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.