उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों के लोग रहें सतर्क; कल भी चेतावनी
देहरादून, जुलाई 5 -- उत्तराखंड में मॉनसून जोरदार बारिश कराने वाला है। मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की चेतावनी दी है। कुछ जिलों में भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में जोरदार बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कल भी राज्य के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर वज्रपात की घटनाएं भी देखी जा सकती हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के चमोली, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कुछ जगहों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि रविवार को देहरादून, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चंपावत, उधम सिंह नगर, अल्मोडा, पिथौरागढ़ में भारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.