देहरादून, मार्च 22 -- उत्तराखंड में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान, चंडीगढ़ के अनुसार 21 मार्च से 22 मार्च की शाम पांच बजे तक राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में खतरा बना रहेगा। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ को डेंजर लेवल-3 में रखा गया है, जो अत्यधिक असुरक्षित स्थिति है। रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों के लिए डेंजर लेवल-1 की चेतावनी दी गई है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर खतरे की घंटी बज गई है। डीजीआरई ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए कई जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी दी है। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में खतरे का स्तर बढ़ गया है, जहां हालिया बर्फबारी के बाद हालात और नाजुक हो गए हैं। विशेषज्ञों ने कुछ जगहों पर खतरे को मध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.