उत्तराखंड में बेली ब्रिज ध्वस्त, चीन सीमा से संपर्क कटा; 3 घाटियों में आवाजाही ठप
धारचूला, अगस्त 20 -- उत्तराखंड के धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुलागाड़ के पास पहाड़ी से गिरे मलबे और भारी बोल्डरों की चपेट में आने से बेली ब्रिज ध्वस्त हो गया। पुल टूटने से उच्च हिमालयी क्षेत्र की तीनों घाटियों दारमा, व्यास और चौदास में रहने वाले लोगों की आवाजाही ठप हो गई है। साथ ही भारत का चीन सीमा से भी संपर्क पूरी तरह से कट गया है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात कुलागाड़ के समीप स्थित पहाड़ी में भूस्खलन होने से मलबे के साथ बड़े बोल्डर गिरे। जिसकी चपेट में आने से बेली ब्रिज टूट गया। बुधवार सुबह करीब छह बजे गश्त पर निकले बीआरओ कर्मियों को घटना की जानकारी मिली। सामरिक दृष्टि से संवेदनशील बंद इस मार्ग में जल्द से जल्द यातायात बहाल करने में प्रशासन जुट गया है। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पहले अस्थाई मार्ग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.