हरिद्वार, अप्रैल 4 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में हुई एक शख्स की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक की पत्नी व बेटी ने पहले इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की थी, हालांकि पुलिस उनके झांसे में नहीं आई और हत्या की इस वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस वारदात के सिलसिले में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार करते हुए उसकी नाबालिग बेटी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने अपने अवैध संबंध का पता चलने की वजह से पति को रास्ते से हटा दिया। महिला ने बताया कि उसने पति की हत्या करने के बाद उसे जहरीला घोल पिला दिया था। यह वारदात कोतवाली श्यामपुर क्षेत्र के ग्राम लाहडपुर में हुई। शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए हरिद्वार पुलिस ने बताया कि जब बेहद सतर्कता के साथ इस केस की गहन जांच की गई, तो यह मामला हत्या का निकला। इस वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.