नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार कक्षा 12वीं में एक बेटी ने प्रदेश टॉप किया हैं। जी हां, यूके बोर्ड के 12वीं में गीतिका पंत ने 500 में से 490 अंक यानी 98.00% प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। वैसे उत्तराखंड सरकार छात्राओं को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आगे की पढ़ाई के लिए कई योजनाएं चलाती है। ऐसे ही प्रदेश की बेटियों के लिए उत्तराखंड सरकार 2 खास योजनाएं चला रही है। एक योजना के तहत 12वीं पास बेटियों को मिलते हैं 51000 रुपये और दूसरी योजना के तहत छात्राओं को शेफ बनने के लिए स्कॉलरशिफ दी जाएगी। चलिए दोनों योजनाओं के बारे में जानते हैं।शेफ की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप दरअसल, उत्तराखंड की धामी सरकार राज्य की बेटियों को अब शेफ की पढ़ाई यानी होटल मैनेजमेंट के लिए स्कॉलरशिप और फेलोशिप ...