हल्द्वानी, अप्रैल 30 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह में कहा कि राज्य के वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों की सेवा के लिए 150 युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। जेरियाट्रिक केयर गिवर (वृद्धावस्था देखभालकर्ता) प्रशिक्षण के बाद उन्हें जिला स्तर पर वृद्धाश्रमों में तैनाती दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के हर जिले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अत्याधुनिक वृद्धाश्रम तैयार किए जाएंगे।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारी धरोहर हैं। जिसके चलते केन्द्र व राज्य सरकारें वरिष्ठ नागरिकों के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी गुरुवार को हल्द्वानी-नैनीताल में वरिष्ठ नागरिकों की सेवा, सुरक्षा और सम्मान...