देहरादून, अप्रैल 29 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ले ली है। 29 अप्रैल से 4 मई तक प्रदेशभर में बारिश, आंधी और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। इसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 29 और 30 अप्रैल को उत्तराखंड के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिलेगी। 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। इन दो दिनों के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.