देहरादून, जुलाई 21 -- Uttarakhand 21 July Weather: उत्तराखंड में बारिश के बाद आफतों का दौर जारी है। एक ओर जहां बारिश ने चारधाम यात्रा रोक दी है, वहीं कपकोट में उफनाई सरयू में जल लेने गया आठ साल का मासूम बह गया और धारचूला के गांव जुम्मा में आकाशीय बिजली गिरने से ग्रामीण की मौत हो गई। लगातार बारिश से देहरादून-मसूरी हाईवे का बड़ा हिस्सा कोल्हूखेत पानी वाले बैंड के समीप धंस गया। मौसम विभाग ने आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।देहरादून-मसूरी हाईवे पर दरारें दून-मसूरी मार्ग पर पर मोटी दरारें पड़ गईं। खतरे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को वैकल्पिक रूट किमाड़ी मार्ग से देहरादून भेजा जा रहा है। सोमवार को राज्य में बारिश-भूस्खलन की वजह से 142 सड़कें बंद हुईं। हालांकि लोनिवि ने द...