देहरादून, मार्च 6 -- राज्य में किसानों को बदलती जलवायु के अनुकूल कृषि के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए 187.11 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दे दी। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना (यूसीआरआरएफपी) की हाई पावर कमेटी की बैठक में यह निर्णय किया गया। मालूम हेा कि राज्य की 516 ग्राम पंचायत और एक हजार राजस्व गांव इसके दायरे में आ रहे हैं।इस मौके पर मुख्य सचिव ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ही योजनाएं तैयार की जाएं। इससे ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ मिल सकेगा। बदलती जलवायु के अनुसार खेती को प्रोत्साहित किया जाएा। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने के लिए बारानी कृषि को अधिक सक्षम और टिकाऊ बना...