देहरादून, फरवरी 4 -- बाजार की मांग के अनुसार उत्तराखंड में युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कौशल विकास, फॉरवर्ड लिंकेज पर बुधवार को सचिवालय में हुई कौशल विकास की समीक्षा बैठक में तकनीकी पाठ्यक्रमों को समयानुसार रिवाइज किए जाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में इस तथ्य पर गहन चर्चा हुई कि राज्य में आईटीआई, तकनीकी संस्थानों और प्रशिक्षित युवाओं की संख्या बढ़ने के बावजूद उद्योगों में उनकी प्लेसमेंट और संतोषजनक वेतन न मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने इसे प्रबंधन, समन्वय और प्लेटफार्म स्तर पर कमी का संकेत बताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। कहा कि एक ओर नाईं, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, मिस्त्री, कारपेंटर जैसे दैनिक कार्यों के लिए कुशल श्रमिक आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। वहीं दूसरी ओर अनेक युवा जो आईटीआई से तकनीकी शिक्षा प्राप...