विकासनगर, नवम्बर 20 -- बसपा (बहुजन समाज पार्टी) की बैठक में प्रदेश के राजनैतिक हालातों पर चर्चा की गई। बसपा के प्रदेश महासचिव सत्येंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस का विकल्प तैयार करना होगा। इसके लिए बसपा ही विकल्प है। बैठक में कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन को मजबूत करने की सलाह दी गई। प्रदेश महासचिव सत्येंद्र सिंह प्रदेश में बसपा तीसरा विकल्प बनने को तैयार है। कार्यकर्ता मेहनत कर जनता तक भाजपा और कांग्रेस की विफलताओं को पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद बसपा ने दमदार प्रदर्शन किया था, लेकिन भाजपा और कांग्रेस की जोड़तोड़ की राजनीति ने बसपा को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि बसपा चुनाव में पूरी तैयारी के साथ जाएगी और प्रदेश की जनता को तीसरा विकल्प मुहैया कराएगी। अब जनता भाजपा और कांग्रेस की नीतियों को समझ चुकी है। राज्य गठन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.