उत्तराखंड में बनेगी देश की पांचवीं सबसे बड़ी 'साइंस सिटी', हर जिले में टेक्नोलॉजी सेंटर; CM धामी का एलान
वार्ता, सितम्बर 19 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को काशीपुर में 'युवा विद्यार्थी संवाद' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखे गए विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं का योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि आज के युवाओं के पास नया विजन, लीक से हटकर सोचना और कुछ कर गुजरने का जुनून है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में सरकार ने युवाओं से "मेरे सपनों के उत्तराखंड" को लेकर सुझाव मांगे थे, जिनके माध्यम से छात्रों ने राज्य के विभिन्न विषयों पर शानदार आइडिया दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड छोटा राज्य जरूर है, लेकिन युवाओं के सपने छोटे नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार वर्चुअल क्लासरूम नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रही है। शिक्षा की गुणवत्ता मजबूत करने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.