देहरादून, अप्रैल 12 -- कUttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में मौसम की आंखमिचौली जारी है। मौसम विभाग की मानें तो एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और उससे सटे लद्दाख पर मौजूद है। मौसम विभाग ने इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है। इसके बाद 3 दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। फिर 16, 17 और 18 अप्रैल को बारिश की संभावना है।दस्तक देगा पश्चिमी विक्षोभ मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और उससे सटे लद्दाख के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक्टिव है। यही नहीं एक नया और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 15 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इन वेदर सिस्टम का असर उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों पर दिखाई देगा।इन जिलों में होगी बारिश मौसम विभाग ने अगल...