देहरादून, जुलाई 26 -- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के गांधी पार्क स्थित शौर्य स्थल पहुंचकर वीर जवानों को याद किया। उन्होंने शहीदों के स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में परमवीर चक्र विजेताओं को दी जाने वाली सम्मान राशि को डेढ़ करोड़ रुपये से बढ़ाकर दो करोड़ रुपये किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान कहा 'वीर सैनिकों के सम्मान के प्रति हमारी सरकार पूरी तरह से समर्पित है। इसी क्रम में आज मैं परमवीर चक्र से अलंकृत वीर सैनिकों को प्रदान की जाने वाली अनुग्रह राशि 1.5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये करने की घोषणा करता हूं।' सीएम ने कहा कि 'कारगिल के शहीदों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सक...