रुद्रपुर, मार्च 9 -- उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर शहर में बच्चा चोरी के शक में एक महिला से बेरहमी का मामला सामने आया है। आरोप है कि लोगों ने महिला को पकड़कर बिजली के पोल से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी आसपास मौजूद लोगों ने बनाया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ को शांत कराया और महिला को छुड़ाकर थाने ले गई। पूछताछ के दौरान महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। घटना ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के ठाकुर नगर की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब 11 बजे ठाकुर नगर के मैदान में कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक महिला वहां पहुंची और बच्चों को अपने साथ चलने के लिए कहने लगी। यह देखकर वहां मौजूद बच्चों के माता-पिता और आसपास के लोग सतर्क हो गए। लोगों क...