टिहरी, मई 9 -- उत्तराखंड में सभी राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। उपभोक्ता अब मेरा केवाईसी ऐप के जरिए घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए हर सदस्य का आधार नंबर और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर जरूरी है जिस पर ओटीपी आएगा। ऐप में आधार नंबर दर्ज करने के बाद फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए सत्यापन होगा। राशन कार्ड धारक नजदीकी राशन की दुकान पर जाकर भी केवाईसी करा सकते हैं। राशन में कोई रुकावट ना आए इसके लिए समय पर ई-केवाईसी कराना जरूरी है।इस एप की मदद से घर बैठे करा सकते हैं काम अधिकारी मनोज डोभाल ने बताया कि केन्द्र सरकार के निर्देश के तहत उत्तराखंड के सभी जिलों में राशन कार्ड धारकों और यूनिटों की शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराई जाएगी। ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए सरकार द्वारा 'मेरा केवाईसी' एप जारी किया है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.