रिषिकेष, सितम्बर 26 -- भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि जनता सरकार के कार्यों से खुश है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। शनिवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्रनाथ शर्मा पदभार मिलने के बाद पहली बार ऋषिकेश विधानसभा पहुंचे। देहरादून रोड पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फणीन्द्रनाथ शर्मा का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री संगठन के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...