देहरादून, मई 9 -- Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में मौसम लगातार उठापटक देखी जा रही है। उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश तक देखी जा रही है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। खासकर पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और ठंड का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में 15 मई तक मौसम में उलटफेर देखा जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार; आज और कल यानी 9 और 10 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश देखी जा सकती है। 4000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर बर्फबारी का भी अनुमा...