रुद्रपुर, फरवरी 19 -- उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। साल भर से ट्रांजिट कैंप में यह फर्जी जनसेवा केंद्र चल रहा था, जहां बाहरी राज्यों के लोगों के फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज बनाए जा रहे थे। एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए केंद्र के संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी 'पिक्सेल लैब' ऐप के जरिए दस्तावेजों को एडिट कर फर्जीवाड़ा करता था। मौके से आधार-पैन सहित 97 से अधिक दस्तावेज और उपकरण मिले हैं। एसटीएफ के एसआई विपिन जोशी और केजी मठपाल के नेतृत्व में टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मछली मार्केट रोड स्थित 'गंगवार जनसेवा केंद्र' में बाहरी राज्यों से आए श्रमिकों के फर्जी आधार और पैन कार्ड तैयार किए जा रहे हैं। टीम ने दुकान पर छापा मारा। मौके पर मौजूद युवक ने अपनी पहचान रामपुर, उत्तर प्रदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.