नई टिहरी, जून 9 -- उ्त्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में खौफनाक घटना सामने आई है। नाबालिग प्रेमिका से मिलने देर रात उसके गांव पहुंचे युवक की परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी और साथ आए दोस्त को भी अधमरा कर दिया। आरोप है कि किशोरी के ही मोबाइल से फोन कर परिजनों ने रविवार रात युवक को धोखे से गांव बुलाया था। युवक अपने दोस्त के साथ जैसे ही गांव पहुंचा दोनों को दबोच कर एक कमरे में बंद कर दिया और पूरी रात लाठी-डंडों से पीटा। हत्यारोपियों ने सुबह खुद ही फोन कर युवक के परिजनों को बेटे को ले जाने के लिए कहा। इसके बाद परिजन घायल युवक को अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। दोस्त को भी गंभीर चोटें आई हैं।6 महीने से दोस्ती थी, फोन पर बात करते थे टिहरी में प्रतापनगर के देवल गांव निवासी केतन लाल (18) पुत्र धनपाल लाल की पड़ोसी गांव खोलगढ़...