मुख्य संवाददाता, अप्रैल 18 -- धामी सरकार ने शुक्रवार देर शाम प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए छह आईएएस और 25 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक विभाग से जारी आदेश के अनुसार, आईएएस बीएल राणा को आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। वे अब तक निदेशक महिला कल्याण और निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना का दायित्व संभाल रहे थे। आईएएस आनंद स्वरूप से आयुक्त खाद्य का प्रभार वापस लिया गया। उनके पास सचिव-खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, निदेशक-यूडीआरपी की जिम्मेदारी यथावत रहेगी। रुचि मोहन रयाल से अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति का दायित्व हटाकर अपर सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की जिम्मेदारी रहेगी। प्रकाश चंद्र से संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी का प्रभार हटाया गया। उनके पास समाज कल्याण और एमडी बहुउद्देश्यीय वित्त विकास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.