उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, 19 IAS अधिकारियों का तबादला; बदले गए देहरादून व बागेश्वर के DM
देहरादून, मई 23 -- उत्तराखंड में शनिवार की रात हुए प्रशासनिक फेरबदल के अंतर्गत कई IAS अधिकारियों का तबादला व कई के कार्यभार में फेरबदल किया गया है। इस दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इस बारे में राज्य सरकार की तरफ से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार बागेश्वर और देहरादून के डीएम बदले गए हैं, जबकि गढ़वाल आयुक्त के पद से विनय शंकर पाण्डेय को हटाकर वहां आनंद स्वरूप को नया आयुक्त बनाया गया है। इस दौरान सविन बंसल की जगह आशीष चौहान को देहरादून का नया DM नियुक्त किया गया है, जबकि बागेश्वर में आकांक्षा कोंडे की जगह अपूर्वा पांडेय को नया जिलाधिकारी बनाया गया है। उत्तराखण्ड में IAS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी ।#iastransfer#transferlist pic.twitter.com/VW4NT55qZr— DIPR Dehradun (@diprdehradun) May 23, 2026 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.