उत्तराखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग योजना जल्द होगी शुरू
नई दिल्ली, अगस्त 12 -- उत्तराखंड सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 शुरू करने जा रही है। योजना के तहत राज्य के विश्वविद्यालयों और सरकारी तथा अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योजना को पहले ही मंजूरी दे चुके हैं। इसका विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री जल्द करेंगे। हालांकि, शुभारंभ की तारीख अभी तय नहीं की गई है।UPSC, बैंकिंग, रेलवे समेत कई परीक्षाओं की तैयारी योजना के तहत विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें सिविल सर्विसेज की UPSC और PSC परीक्षाओं के अलावा रक्षा सेवाओं की CDS परीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.