हल्द्वानी, नवम्बर 30 -- - मुए थाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज वर्मा हल्द्वानी पहुंचे हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। मुए थाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज वर्मा ने रविवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि जून 2026 में उत्तराखंड पहली बार राष्ट्रीय जूनियर मुएथाई चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। वर्मा ने कहा कि देश में मुएथाई का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। यह खेल अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का स्थायी सदस्य है और एशियन गेम्स, विश्व यूनिवर्सिटी गेम्स सहित कई बड़े आयोजनों में शामिल है। हाल ही में बहरीन में हुए तीसरे एशियन यूथ गेम्स-2025 में भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रीय सीनियर चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों की ओर से जीते 16 पदकों के लिए बधाई दी। वहीं उत्तराखंड ओलंपिक संघ से मुए थाई ए...