उत्तराखंड में पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी, जल्द होगी बैठक: धामी
नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से यथाशीघ्र बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने देहरादून नगर निगम में महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए यह बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि को नमन किया और उनके जीवन तथा रामायण के संदेशों को याद किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपने महाकाव्य रामायण के माध्यम से पूरे विश्व को भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों से परिचित कराया। उनका जीवन सिखाता है कि अच्छे विचारों और कर्मों के माध्यम से व्यक्ति दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है। धामी ने कहा कि किसी व्यक्ति की वास्तविक पहचान उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.