पिथौरागढ़, जून 12 -- शुक्रवार दोपहर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां दारमा घाटी में भूस्खलन होने से एक बड़ी चट्टान पर्यटकों की कार के ऊपर जा गिरी। इससे वाहन बुरी तरह कुचल गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने तीन अन्य बुरी तरह घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। जानकारी के अनुसार, धारचूला के दारमा घाटी में पंचाचूली दर्शन कर वापस लौट रहे पर्यटकों की कार पर भूस्खल की चपेट में आ गई। अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिर आएं। हादसे में दो लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। दुर्घटना शुक्रवार दिन के समय दर नामक स्थान पर हुई। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में CM धामी का बड़ा बुलडोजर ऐक्शन, कब्जामुक्त करवाई गई करोड़ों की जमीनएकाएक पहाड़ी से बोल्डर गिरे स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, एक लोकल जीप चालक, चार पर्यटकों को वाहन...