देहरादून, जून 2 -- प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से भत्तों की मांग कर रहे नर्सिंग स्टाफ को सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार के फैसले के बाद चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने नर्सिंग अधिकारियों को नर्सिंग, धुलाई और वर्दी भत्ते के लिए आदेश कर दिए हैं। निदेशक अजय आर्य और अपर निदेशक डॉ. आरएस बिष्ट की ओर से सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों को आदेश जारी कर कहा है कि अब नर्सिंग अधिकारियों को प्रति माह 1,950 रुपये नर्सिंग भत्ता, 300 रुपये धुलाई भत्ता और 500 रुपये वर्दी भत्ता दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेजों में तैनात करीब 2,200 नर्सिंग अधिकारियों और सीनियर नर्सिंग ऑफिसर्स को सीधा लाभ मिलेगा। चिकित्सा शिक्षा नर्सिंग सेवा संघ की अध्यक्ष नीलम अवस्थी ने इसके लिए आभार जताया है। कहा लंबे समय से वह इसकी...