उत्तराखंड में ध्रुवीय हवाओं की उल्टी चाल से कम होगी सर्दी
हल्द्वानी, नवम्बर 22 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड समेत उत्तर भारत में इस बार सर्दी का असर सामान्य से कम रहने के आसार जताए जा रहे हैं। इसकी प्रमुख वजह ध्रुवीय क्षेत्रों से आने वाली बर्फीली हवाओं की दिशा में संभावित बदलाव को माना जा रहा है। यानि ध्रुवीय हवाओं की उल्टी चाल से मौसम प्रभावित होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार नवंबर में ही पोलर वोर्टेक्स के कमजोर पड़ने और उसकी सामान्य चाल में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। इसका असर हिमालयी राज्यों के मौसम पर भी पड़ सकता है। पोलर वोर्टेक्स ध्रुवीय क्षेत्रों में बनने वाली अत्यधिक ठंडी हवाओं का एक बड़ा चक्र है। सामान्य परिस्थितियों में यह ठंडी हवाओं को ध्रुवीय क्षेत्र तक सीमित रखने में मदद करता है, लेकिन इसके कमजोर होने पर हवाओं का प्रवाह और दिशा बदल सकती है। इस बार इसके कमजोर पड़ने से उत्तर भारत की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.