उत्तराखंड में दो विस सीटों के कोआर्डिनेटर बने सत्यम
बलिया, जून 17 -- बांसडीह। कस्बा निवासी युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को भारतीय युवा कांग्रेस ने आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पिथौरागढ़ जनपद की धारचूला व डीडीहाट विधानसभा सीटों का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। सत्यम को यह जिम्मेदारी मिलने से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी है। कार्यकर्ताओं ने इसे उनकी मेहनत, संगठन के प्रति समर्पण और नेतृत्व क्षमता का सम्मान बताया है। युवा कांग्रेस के नेताओं ने विश्वास जताया कि अभिजीत तिवारी सत्यम अपने अनुभव और संगठनात्मक कौशल के बल पर उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर चुनावी तैयारियों को गति देंगे। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, संतोष चौबे, मुखिया पाण्डेय, जैनेन्द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.