उत्तराखंड में दो दिन बारिश-ओले और बिजली गिरने की चेतावनी, 60 KM की स्पीड से तेज हवाएं
देहरादून, जून 4 -- Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने आज राज्य के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों तक पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। कहीं तेज बारिश होगी तो कहीं ओलावृष्टि और आंधी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून और टिहरी जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।दो दिन भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने 4 जून के लिए देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसी तरह 5 जून को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.